रामनगर, जनवरी 6 -- मनगर। आमडंडा और रिंगोरा खत्ता में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकथाम के लिए एक जागरूकता बैठक हुई l इस दौरान वार्डन बिंदरपाल और रेंजर नवीन चंद्र पांडे बिजरानी ने शीतकाल में घटित हो रही मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के मद्देनजर वन क्षेत्र में जलौनी लकड़ी औऱ घास पट्टी के लिए नहीं जाने की अपील की। ग्रामवासियों की मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा की गई। रेंजर ने बताया कि शीतकाल में लगातार घटनाएं हो रही है। मानव वन्यजीव का आमना सामना होने पर संघर्ष होता है। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याएं उत्पन्न होने पर तुरंत इसकी जानकारी कर्मचारियों को देने की अपील की। कहा कि लोग जंगल न जाए। यहां रमन सिंह, मानसी अरोरा, वन दरोगा प्रमोद सत्यवली, इंद्र लाल आदि रहे। 07 आरएमएन 05पी- कॉर्बेट में आयोजित बैठक में लोगों को जानकारी देते हुए अधिकारी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.