रामनगर, दिसम्बर 8 -- रामनगर। नेपाल के प्रसिद्ध शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान से 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के दौरे पर पहुंचा। इस दल का नेतृत्व नेपाल के वाइल्डलाइफ वार्डन चंद्रशेखर चौधरी ने किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य कॉर्बेट और नेपाल के शुक्लाफांटा राष्ट्रीय उद्यान के बीच इको-टूरिज्म को जोड़ना और दोनों पार्कों के पर्यटन मॉडल को साझा करना रहा। प्रतिनिधिमंडल में नेपाल सरकार के अधिकारी, स्थानीय गांवों से जुड़े पर्यटन क्षेत्र के लोग आदि शामिल रहे। नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। कॉर्बेट के निदेशक ने कहा कि नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से आए अधिकारी और स्टेकहोल्डर्स कॉर्बेट का इको-टूरिज्म मॉडल समझने के लिए यहां आए है...