देहरादून, दिसम्बर 17 -- भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सतत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और उद्योग और समाज के बीच समन्वय का एक सशक्त माध्यम है। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से बुधवार को एक होटल में मानक मंथन कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) आवश्यकताएं विषय पर एक महत्वपूर्ण विचार विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली व विशिष्ट अतिथि इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उद्योगों में सीएसआर के प्रभावी क्रियान्वयन व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। वैज्ञानिक व सदस्य सचिव तकनीकी समिति राजीव रंजन ने वर्चुअल माध्यम से सीएसआर से संबंधित वैधानिक आवश्यकताओं के विभिन्न तकनीक...