मथुरा, जून 5 -- बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर सांसद हेमामालिनी बहुत गंभीर हैं। वह कहती हैं कि बांके बिहारी कॉरिडोर आज के समय में बहुत जरूरी है। बिहारी जी के दर्शन करने आने वाले लोग अव्यवस्था का शिकार होते हैं, कॉरिडोर बनने से न केवल लोगों को दर्शन सुलभ होंगे, श्रद्धालुओं की यहां संख्या में वृद्धि होगी, साथ ही यहां का व्यापार भी बढ़ेगा। कुछ लोगों द्वारा विरोध किये जाने पर हेमामालिनी ने कहा कि कॉरिडोर अगर अब नहीं बना तो कभी नहीं बनेगा। सांसद हेमामालिनी बुधवार को कुछ पत्रकारों से बात कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि वह कॉरिडोर को लेकर बहुत गंभीर हैं। बिहारी जी के दर्शन करने देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां पर अव्यवस्था का शिकार उन्हें होना पड़ता है। धक्के खाते हुए भीड़ में लोगों की हालत खराब हो जाती है। अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। वह और सरकार चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.