पीलीभीत, फरवरी 16 -- कलीनगर। सुलभ शौचालय और आयुर्वेदिक अस्पताल की जमीन पर कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव नगर पंचायत ने पास किया है। लोगों ने बैठक कर प्रस्ताव का विरोध जताया। रजिस्टी कार्यालय और अस्पताल बनवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कलीनगर नगर पंचायत द्वारा दुकानों के कांप्लेक्स निर्माण के प्रस्ताव को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रस्ताव के विरोध में रविवार को संबंधित स्थल पर स्थानीय लोगों ने बैठक आयोजित की। विरोध जताते हुए मांग की गई कि उक्त भूमि पर दुकानों की बजाय रजिस्ट्री ऑफिस और अस्पताल का निर्माण कराया जाए। कलीनगर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चिरंजी लाल देवल के कार्यकाल में नगर के बीचों बीच सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसका उपयोग नहीं हो सका और समय के साथ वह खंडहर में तब्दील हो गया। वर्तमान में नपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि राज...