नई दिल्ली, जनवरी 22 -- कॉमेडी के मंच पर सबकी बोलती बंद कर देने वाला 'सख्त लौंडा' जब खुद खामोशी अख्तियार कर ले, तो समझ लीजिए मामला कुछ गंभीर है। मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने हैदराबाद में आयोजित अपने शो के दौरान फैंस को 5 साल का लंबा ब्रेक लेने का फैसला सुनाया। अपने करियर के चरम पर कॉमेडी से 5 साल के लंबे ब्रेक की घोषणा ने ना सिर्फ जाकिर के फैंस को चौंका दिया है बल्कि भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को नजरअंदाज करने वालों को एक बड़ी चेतावनी भी दी है। यह सिर्फ एक कलाकार का विश्राम नहीं, बल्कि उस 'बर्नआउट' और गिरते स्वास्थ्य के खिलाफ एक कड़ा कदम है जिसे हम अक्सर सफलता की चमक में देख नहीं पाते। हेक्टिक लाइफस्टाइल से जुड़े सेहत के खतरे और उनके समाधान जानने के लिए हमने बात की शारदा केयर हेल्थसिटी के फिजिशियन डॉ. निराज कुमार से। लेकिन उससे प...