कानपुर, दिसम्बर 17 -- दून इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय दून फिएस्टा का शुभारंभ हुआ। कॉमेडियन वीआईपी ने जबरदस्त मिमिक्री और ठहाकेदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जादूगर अभिषेक ने अपने जादुई तिलिस्म से दर्शकों को चमत्कृत किया। विद्यालय के निदेशक सरदार अमर प्रीत सिंह और प्रिंसिपल डॉ. कृष्णा चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति और मनोरंजन का अद्भुत संगम था। कॉमेडियन वीआईपी की हास्य से भरपूर प्रस्तुति ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर छात्रों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया। डॉ. राम पंजवानी और स्कूल कैप्टन उत्कर्ष अवस्थी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...