अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में बुधवार को कोहिनूर मंच पर स्टैंडअप कॉमेडी का आयोजन किया गया, जिसमें रवि गुप्ता व आशीष सोलंकी ने कॉमेडी से लोगों को हंसाया। अलीगढ़ के ताला व प्रचार सामग्री को लेकर भी कॉमेडी की। कोहिनूर मंच पर कार्यक्रम शुभारंभ सीडीओ योगेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार व एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। कोहिनूर मंच पर स्टैंडअप कामेडियन रवी गुप्ता व आशीष सोलंकी ने एक से एक हास्य चुटकुल्ले सुनाकर लोगों को लोटपोट कर दिया। आशीष सोलंकी ने कहा कि अलीगढ़ वालों को बवासीर की समस्या अधिक है। अलीगढ़ की सीमा में घुसते ही हर दीवार पर लिखा था कि बवासीर का इलाज कराएं। आखिर अलीगढ़ के लोग इतने क्यों परेशान हैं। अरेंज मैरिज व लव मैरिज को लेकर खू...