लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड अधिवधि परिषद के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा तीसरे दिन भी जिले में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई। बुधवार को मैट्रिक के कॉमर्स और गृह विज्ञान विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी। प्रथम पाली में ली गयी कॉमर्स विषय की परीक्षा में 1034 छात्र उपस्थित रहे,जबकि दो अनुपस्थित थे,जबकि 1036 छात्र निबंधित थे। प्रथम पाली में ली गयी गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में 622 छात्र उपस्थित रहे,जबकि 6 अनुपस्थित थे,जबकि 628 छात्र निबंधित थे। तीसरे दिन इंटरमीडिएट के लिए गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में 539 छात्र उपस्थित रहे,जबकि दो अनुपस्थित थे,जबकि 541 छात्र निबंधित थे। बता दें कि जिले में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 45 परीक्षा केद्र बनाये गये हैं , इन परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के कुल 11634 छात्र व...