लखनऊ, दिसम्बर 1 -- व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर (19 किलो) सस्ता हो गया है। मासिक रेट रिवीजन के बाद इस माह तेल कम्पनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दामों में 10 रुपए की कटौती की है। वहीं घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। घटी हुई दरें सोमवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। दामों में आई कमी के बाद लखनऊ में व्यावसायिक सिलेंडर 1703 रुपए का हो गया है। जो बीते माह 1713 रुपए का पड़ रहा था। वहीं घरेलू सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को इस माह भी 890.50 रुपए चुकाने होंगे। बीते नौ माह में व्यावसायिक सिलेंडर पर कम हुए 211 रुपए बीते छह माह में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 211 रुपए की कमी आई है। अक्टूबर माह को छोड़ दें तो तेल कम्पनियों ने बीते नौ माह में से आठ माहीने व्यावसायिक सिलेंडर के रेट घटाये हैं। इस वर्ष मार...