कानपुर, जनवरी 21 -- प्रथम स्व. सुनील तिवारी इंटर अकादमी अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में कॉमर्शियल एकादश ने पांच विकेट से कानपुर साउथ एकादश को हराया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर साउथ एकादश ने 35 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाए। टीम की ओर से अर्पित राय ने 87 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर पर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। गेंदबाजी में कार्तिकेय और फैज ने दो-दो खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी कॉमर्शियल एकादश ने 31.3 ओवर में 148 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीता। मैच में 46 रन और एक विकेट लेने वाले अनंत कुमार मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...