नई दिल्ली, जनवरी 12 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने जा रहा हैं। इस बार इस कॉन्फ्रेंस में 42 से 56 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। वहीं भारत से चिढ़े बांग्लादेश और पाकिस्तान ने इससे दूरी बना ली है। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा देश इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके भी इसमें शामिल होंगे। बिड़ला ने कहा कि बांग्लादेश से हो सकता है कि कोई भी इस कॉन्फ्रेंस में शामिल ना हो। वहीं पाकिस्तान भी इसमें हिस्सा नहीं लेगा। यह कॉन्फ्रेंस 14 से 16 जनवरी तक संविधान सदन में होगी। इसमें कम से कम 61 अधिकारी और प्रिसाइडिंग ऑफिसर शामिल होंगे। उन्होंने कहा, यह बहुत ही गर्व का विषय है कि इस बार भारत इस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहा है और इसमें सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.