गढ़वा, मई 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे सप्ताहिक संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस बार गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के रहने वाले उन सैनिकों के परिजनों को आमंत्रित किया गया है जो वर्तमान में राष्ट्र की रक्षा सेवा में तैनात हैं। अनुमंडल क्षेत्र में निवासरत सैनिकों के परिजनों को ससम्मान आमंत्रित कर उनसे यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उन्हें कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है। उन्हें स्थानीय स्तर पर किसी प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता तो नहीं है। उसके अलावा क्षेत्र की बेहतरी के लिए उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि देश के सैनिकों की बदौलत ही हम सभी सिविलियन निर्भीक होकर अपनी अपनी भूमिकायें निभा पा रहे हैं। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि उनके परिजनों से सतत संपर्क में रहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.