गढ़वा, मार्च 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने एक घंटे के नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित रामनवमी अखाड़ा समितियों को अपने यहां कॉफी पर सादर आमंत्रित किया है। एसडीओ ने कहा कि बुधवार 26 मार्च को गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों के अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष या महासचिव में से कोई एक उनके यहां सादर आमंत्रित हैं। अखाड़ा समितियां चाहें तो वे अपने किसी अन्य पदधारी को भी नामित कर कार्यक्रम में भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पावन पर्व सन्निकट है। इसलिए पर्व को सामाजिक सद्भाव और शांतिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से सभी समितियों से आवश्यक संवाद कर उनसे फीडबैक लिया जाएगा कि उन्हें प्रशासनिक स्तर से क्या क्या अपेक्षाएं हैं। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.