गढ़वा, अगस्त 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के कार्यालय की ओर से साप्ताहिक आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस बार क्षेत्र के गो-पालकों व गौशाला समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम सामान्यतः प्रत्येक बुधवार को आयोजित होता है, किंतु अपरिहार्य कारणवश इस बार यह आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। सदर एसडीएम ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय सभी गौशाला समितियों, बड़े गोपालकों एवं गो-सेवकों को संवाद एवं चर्चा के लिए बुलाया गया है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एसडीएम ने बताया कि नागरिक-प्रशासन संवाद की इस अनौपचारिक श्रृंखला की यह 37वीं साप्ताहिक कड़ी है। इससे पूर्व जन सरोकारों से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों को लेकर समाज के 36 अलग-अलग वर्गों को अब तक कॉफी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.