धनबाद, अप्रैल 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों में मैट्रिक और इंटर की कॉपी जांच के लिए प्रतिनियुक्त 17 शिक्षकों ने योगदान नहीं दिया। योगदान नहीं देने को डीईओ अभिषेक झा ने गंभीरता से लिया। चिह्नित शिक्षकों को शोकॉज कर 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया। डीईओ ने कहा कि चिह्नित शिक्षकों के नाम के सामने अंकित स्पष्टीकरण साक्ष्य सहित प्रधानाध्यापक के माध्यम से उपलब्ध कराएं। अन्यथा कार्य के प्रति लापरवाही व स्वेच्छाचारिता के आरोप के तहत नियमानुसार कार्रवाई करना बाध्यता होगी। नवागढ़ स्कूल की शिक्षिका ने कॉपी जांच के लिए योगदान नहीं देने के मामले में कहा कि दो वर्ष की बेटी की देखभाल करनी है। इसपर जिला कार्यालय ने सवाल पूछा है कि विद्यालय में पठन-पाठन कार्य करने जा सकती हैं तो मूल्यांकन कार्य क्यों नहीं। तीन-चार शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.