मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर। विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने वाला है। इसको लेकर विद्यालयों में नई-नई तैयारियां शुरू हो गई है पर अभिभावक फीस बढ़ोतरी से लेकर किताब, स्टेशनरी और ड्रेस में होनेवाले बदलावों को लेकर आशंकित हैं। वे इनपर आनेवाले खर्च का गुणा-भाग बिठाने में जुटे हैं, ताकि समय रहते इसके लिए राशि का प्रबंध कर लें और बच्चों की आगे की पढ़ाई में परेशानी ना खड़ी हो। हिन्दुस्तान में इस बारे में निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले कुछ अभिभावकों से बात की तो उनका दर्द छलक उठा। उनका कहना था कि प्रशासन और सरकार को निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाना चाहिए, ताकि अभिभावकों पर कॉपी-किताब और ड्रेस के नाम पर थोपा जा रहा बेवजह का आर्थिक बोझ कम हो सके। शहर के अधिकतर निजी विद्यालयों में अप्रैल के पहले हफ्ते से नये सत्र की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.