गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर थाना दक्षिण थाना पुलिस ने पंजाबी सिंगर दलजीत के कॉन्सर्ट में फर्जी वेबसाइट बनाकर टिकट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नितिन निवासी नवीन विहार राजीव नगर, बेगमपुर, उत्तर पश्चिम (दिल्ली) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि जोमेटो के नाम से फर्जी वेबसाईट बनाकर दिलजीत (सिंगर) के कॉन्सर्ट के टिकट बेच रहा था। सिंगर के कॉन्सर्ट के टिकट अधिकृत तौर पर जोमेटो द्वारा ही बेचे जा रहे थे। इसके द्वारा तैयार की गई फर्जी वेबसाइट्स के माध्यम से यह दो टिकट 7998 रुपयों (3999 3999) में बेच चुका था।▪️ आगामी पूछताछ के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा, पुलिस हिरासत के आरोपी से पुलिस पूछताछ में जो भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.