नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- केरल के पलक्कड़ में 2022 में हुई आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्य मामले में एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने केरल के मलाप्पुरम के मंजेरी निवासी हत्या के आरोपी शमनद ई उर्फ शमनद इल्लीकल को गिरफ्तार कर लिया है। इल्लीकल पर एनआईए ने सात लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह पिछले तीन साल से फरार था और पीएफआई नेताओं के सानिध्य में पहचान छिपाकर रह रहा था। आधिकारिक बयान में कहा गया कि शमनद कई अन्य मामलों में भी आरोपी था और एनआईए की 'फरार ट्रैकिंग टीम' के लगातार प्रयासों के बाद उसे एर्णाकुलम से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कथित रूप से प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के संरक्षण में था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नेता श्रीनिवासन की 'जघन्य हत्या' के बाद से गुप्त पहचान के साथ रह रहा था। बयान में दावा किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.