नोएडा। रवि प्रकाश सिंह रैकवार, सितम्बर 7 -- मुंबई को आरडीएक्स से दहलाने की धमकी देने के मामले में नोएडा से गिरफ्तार आरोपी अश्विनी कुमार से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि दोस्त को फंसाने और लोगों में डर पैदा करने के लिए उसने सोसाइटी के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड अंकित गुप्ता के नाम से सिम कार्ड निकलवाया था। उसी नंबर से उसने मुंबई पुलिस को मैसेज भेजा था। आरोपी ने मुंबई में रहने वाले अपने एक दोस्त से मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए सिम और नए मोबाइल से संदेश भेजने के बाद आरोपी अश्विनी कुमार ने मोबाइल बंद कर दिया। ऐसे में लोकेशन के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। नोएडा पुलिस ने सबसे पहले सर्फाबाद के उस वेंडर का पता लगाया, जहां से सिम निकलवाई गई थी। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.