रामपुर, जनवरी 5 -- पीपली वन से लगातार हो रही बेशकीमती लकड़ी के कटान से धीरे-धीरे वन की धरोहर खत्म होती जा रही है। जिसकी सुरक्षा करने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है। तस्कर वन में घुसपैठ कर वन कर्मियों पर हावी होकर लगातार वन की संपदा का कटान कर तस्करी कर रहे हैं। खैर, शीशम, सागौन की लगातार बढ़ रही कीमतों के चलते लकड़ी तस्करों ने तहसील क्षेत्र के मिलक खानम स्थित पीपली वन में घुसपैठ कर रखी है। वह लगातार बेशकीमती लकड़ी का कटान कर तस्करी कर रहे हैं। लकड़ी की तस्करी रोकने में वन कर्मी नाकाम साबित हो रहे हैं। जिसका जीता जागता सबूत रविवार को भी देखने का मिला। पीपली वन में तस्करों द्वारा घुसपैठ किये जाने के बाद भी वन कर्मी वन की सुरक्षा को संजीदा नही है। शाम ढलते ही जंगल में तस्करों के आरों व कुल्हाड़ियों की आवाजें गूंजने लगती हैं। वन कर्मियों द्वारा...