रामपुर, अप्रैल 21 -- तापमान में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। घर से बाहर निकलने वाले लोगों के हलक प्यास के लिए तरस रहे हैं। इसके बावजूद शीतल पेयजल तो दूर शुद्ध पेयजल भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शुद्ध पेयजल के प्रबंध प्रशासन नहीं करा पा रहा है। अधिकांश स्थानों पर वाटर कूलर और हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं, जिन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। पानी की बोतल खरीदकर लोग अपना गला तर कर रहे हैं। रविवार को हिन्दुस्तान की पड़ताल में टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों की पड़ताल की। जिला अस्पताल जिला अस्पताल में इमरजेंसी के ठीक सामने इंडिया मार्का हैंडंपप लगा हुआ है। यह हैंडंपप खराब पड़ा हुआ है। अस्पताल में इमरजेंसी में हर रोज 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इनके साथ में तीमारदार भी आते हैं मगर उनको पानी नहीं मिल रहा है। हैंडंपप खराब होने पर उनको अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.