कन्नौज, फरवरी 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में इस समय फैमली आईडी और जॉबकार्ड का कार्य तेजी से किए जाने को लेकर सचिवों को कड़े निर्देश दिए गए हैं, लेकिन सचिवों का कहना है कि ग्रामीण उन्हें आधार कार्ड ही नहीं उपलब्ध कराते। ऐसे में फैमली आईडी कैसे जनरेट की जाएं। वहीं वेबसाइट न चलने से भी कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विकास खंड क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों में इस समय जाबकार्ड बनाने और ई-केवाईसी किए जाने के अलावा फैमली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है, लेकिन कई ग्राम पंचायतों में इन कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रगति काफी धीमी पाई गई है। ऐसी स्थिति में संबंधित पंचायतों के सचिवों को इन कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं कई सचिवों ने बताया कि फैमली आईडी को लेकर जब ग्रामीणों से आधारकार्ड और रजिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.