ओमप्रकाश सती। देहरादून, अगस्त 6 -- धराली हादसे में इतनी तबाही के पीछे पानी की रफ्तार और मलबे का दबाव भी बड़ी वजह रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, जिस तरह से वहां ऊपर से पानी और मलबा आया और चंद सेकेंड में ही तबाही मचाई, तब पानी की रफ्तार करीब 15 मीटर प्रति सेकेंड रही होगी। इसके साथ ही, उस पानी के साथ आए मलबे ने 250 किलो पास्कल (प्रेशर की यूनिट) का दबाव पैदा किया, जिस कारण एक भी निर्माण टिक नहीं सका।15 मीटर प्रति सेंकंड थी रफ्तार दून विश्वविद्यालय में भूगर्भ विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार के अनुसार इस तरह की संकरी घाटियों में अतिवृष्टि या बाढ़ के चलते पानी जब तेजी से मलबे के साथ है तो उसकी रफ्तार काफी ज्यादा होती है। धराली आपदा की वीडियो फुटेज और पुराने अध्ययन के आधार पर यह कहा जा सकता है कि पानी की रफ्तार 15 मीटर प्रति सेकेंड के आसपास र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.