रांची, फरवरी 26 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सांसद महुआ माजी का आज तड़के झारखंड के लातेहार जिले में महाकुंभ से लौटते समय एक्सीडेंट हो गया था। रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने महुआ माजी की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं, वह स्वस्थ हैं और सुरक्षित हैं। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जेएमएम सांसद महुआ माझी से ऑर्किड मेडिकल सेंटर में मुलाकात की। महा कुंभ मेला 2025 से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद महुआ माझी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि महुआ माजी की पसलियों की एक दो हड्डियां टूटी हैं। उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। महाकुंभ से लौटते वक्त झामुमो सांसद महुआ माझी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.