आजमगढ़, दिसम्बर 6 -- आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली की पुलिस ने कैश वैन के सुरक्षा गार्ड को शनिवार को जेल भेज दिया। बुधवार को यूबीआई फूलपुर के पास एसआईएस कंपनी के कैश वैन के सुरक्षा गार्ड अजय सिंह की बंदूक मोटरसाइकिल की टक्कर लगने के बाद नीचे गिर गई थी। जिसके बाद अचानक फायर हो गया। गोली लगने से संजय चौहान और लवकुश चौहान घायल हो गए थे। बाद में संजय की मौत हो गई। वैसाडीह गांव निवासी रामसजन चौहान की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। उपनिरीक्षक गंगाराम बिंद ने बताया कि आरोपी सुरक्षा गार्ड अजय कुमार सिंह निवासी सरायशादी थाना सिधारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके पास से दो नाली बंदूक और कारतूस बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...