लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- नेशनल हाइवे 730 पर कस्बे में धंजू फिलिंग स्टेशन के पास बाइक सवार युवक कैश वाहन से टक्कर से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से गोला सीएचसी भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना मैलानी के कस्बा संसारपुर निवासी देवेंद्र प्रजापति का पुत्र प्रशांत गुरुवार को बाइक से कहीं जा रहा था कि कस्बे में स्थित धंजू फिलिंग स्टेशन के पास खुटार से गोला की तरफ जा रहे कैश वाहन से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। टक्कर होने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर मयफोर्स पहुंचे चौकी इंचार्ज जितेंद सिंह यादव ने घायल युवक को गोला सीएचसी भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...