नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती अभी जारी है। इस बीच ताजा रुझानों के मुताबिक राज्य में एक बार फिर से NDA की सरकार बननी तय हो गई है। ताजा रुझानों में NDA को 191 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन 50 के आंकड़े पर सिमटता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। 101 सीटों पर लड़ी भाजपा ताजा रुझानों (12.20 बजे तक) के मुताबिक 86 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जेडीयू दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है। जेडीयू अभी तक 76 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं राजद 34 सीटों पर ही संघर्ष करती दिख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधान सभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार द्वारा राज्य की 1.7 करोड़ महिलाओं को 10,000 रुपये कैश उनके खातों में ट्रांसफर करने की स्कीम ने...