मुरादाबाद, मार्च 21 -- रोडवेज बसों में टिकट बनाने के लिए कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा देने में पांच परिचालकों को पुरस्कृत किया गया। गुरुवार को बसों में सबसे ज्यादा कैशलेस टिकट बनाने के लिए चयनित किया गया। मुरादाबाद के रोडवेज के आरएम कार्यालय में गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से परिचालकों को पुरस्कार स्वरूप उपहार दिए। इनमें सुशील कुमार, गौरव सिंह परमार, रविपाल सिंह, अंकित सिंह और अक्षय कुमार सिंह को क्षेत्रीय प्रबंधक ममता सिंह व सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने सभी को माइक्रोवेव उपहार स्वरूप प्रदान किए। इन अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की। इस दौरान एआरएम वित्त बीएल शर्मा, एआरएम राजवती, कार्यालय अधीक्षक करतार सिंह, मोहित चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.