हरदोई, जनवरी 31 -- हरदोई। स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने शनिवार को शिक्षक संगठनों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा पर विस्तार से चर्चा की। एमएलसी ने कहा कि अब सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है। इससे आम लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। पहले प्रदेश में केवल पांच से 10 जिलों में ही मेडिकल कालेज थे, लेकिन अब सभी 75 जिलों में मेडिकल कालेज हैं। प्रदेश में व्यापक बुनियादी परिवर्तन हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...