बदायूं, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एवं सेवा निवृत कर्मचारी और उनके आश्रितों के पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कर्मचारी और उनके आश्रितों की विशेष कैंप में भीड़ जुटी रही। आज आखिरी दिन शिविर लगाकर कार्ड बनाए जायेंगे। बुधवार लगातार दूसरे दिन विकास भवन सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया है। यहां संयुक्त राज्य कर्मचारी शाखा बदायूं के जिलाध्यक्ष संजय कुमार आर्य के नेतृत्व में कैंप लगाकर कर्मचारी व उनके आश्रितों के कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्ड बनाए जा रहे हैं। यहां जिले भर से कर्मचारी और उनके आश्रित बड़े संख्या में पहुंचे हैं। यहां शिविर के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.