रांची, मार्च 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य में कार्यरत कर्मियों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस उपचार सुनिश्चित कराने के लिए राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना 01 मार्च 2025 से प्रभावी है। कैशलेस उपचार के लिए आवेदक एवं आश्रितों का कार्ड अनिवार्य है। लेकिन रजिस्ट्रेशन के अभाव में सभी कर्मियों व उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने योजना का लाभ लेने के लिए यथा शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया है। झारखंड स्टेट आरोग्य सोसायटी (जसास) के कार्यकारी निदेशक अबु इमरान ने कहा है कि सभी कैटेगरी के आवेदकों को अपना और अपने आश्रित परिजनों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सभी आश्रितों का भी कार्ड बनवाना अनिवार्य है, ताकि परिवार के सभी सदस्य योजना का लाभ ले सकें। आश्रित की श्रेणी में पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.