धनबाद, मार्च 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य कर्मियों के स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय में जिले का पहला कैंप लगाया गया। यहां सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन का पहला स्मार्ट कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर यूनियन नेता संजूत सहाय समेत सिविल सर्जन कार्यालय के कई कर्मचारियों के स्मार्ट कार्ड बनाए गए। बता दें कि योजना के तहत झारखंड सरकार अपने सभी कर्मचारियों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दे रही है। इस बीमा के लाभुक कर्मचारियों को स्मार्ट कार्ड जारी किया जा रहा है, जिसके माध्यम से वे सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे। सिविल सर्जन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.