धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शनिवार को राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कैंप लगाया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया का पहला स्मार्ट कार्ड बनाया गया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों के भी स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। स्मार्ट कार्ड के जरिए लाभार्थियों को बेहतर और सुगम चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कर्मचारियों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे इलाज के दौरान आर्थिक बोझ कम होगा और सरकारी सेवाओं में कार्यरत लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.