लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार का कैशलेस इलाज की सुविधा देने को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक दिवस पर किए गए घोषणा को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है। जिससे शिक्षक समुदाय सशंकित है। सरकार को अपने वादे के मुताबिक कैशलेस इलाज से सबंधित राजाज्ञा तुरंत निकालना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार केशलेस इलाज की घोषणा करके पूरे प्रदेश में वाह-वाही बटोरी थी और प्रचार प्रसार किया था लेकिन घोषणा के चार माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कैशलेस इलाज की राजाज्ञा नहीं आई। लगता है कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। इससे प्रदेश भर के कर्मचारी व शिक्षक सशंकित हैं। संगठन के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने बताया कि सरकार...