मेरठ, फरवरी 13 -- दौराला। दादरी-कैली मार्ग पर एक वृद्ध को बुधवार देर रात अज्ञात कार ने कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। कैली गांव निवासी कफिल ने बताया कि बुधवार रात उसके पिता 63 वर्षीय यामीन पड़ोसी से मिलकर घर लौट रहे थे। गांव स्थित मस्जिद के पास कार ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और कार सवार की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर कार्र...