फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- फिरोजाबाद, राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में माता के अंगराग (चोला परिवर्तन) प्रक्रिया के तहत पट बंद हैं। राजस्थान स्थित करौली मंदिर से आए पुरोहित विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं। 14 फरवरी को हवन एवं पूर्णाहुति होगी। शाम तीन बजे से मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद ही भक्त माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। शहर के मध्य स्थित कैला देवी मंदिर राजस्थान के करौली मंदिर का प्रतिबिंब है। गर्भगृह में जलने वाली अखंड ज्योति भी करौली से लाई गई है। यहां होने वाली पूजा की सभी विधि भी राजस्थान के करौली मंदिर जैसी हैं। यहां पांच से छह साल में एक बार मातारानी का चोला परिवर्तन होता है। इस बार बुधवार से लेकर 13 फरवरी तक माता रानी का अंगराग (चोला परिवर्तन) की प्रक्रिया चल रही है। राजस्थान के करौली मंदिर से आए पुरोहितों के द्वारा यहां पर निय...