पिथौरागढ़, अगस्त 18 -- पिथौरागढ़। पवित्र कैलास पर्वत के दर्शन कर भारत लौटा मानसरोवर यात्रा का चौथा दल बेहद उत्साहित है। यात्रियों का कहना है कि कैलास पर्वत के दर्शन कर उन्हें स्वर्ग जैसी अनुभूति हुई। सोमवार को यात्रा संपन्न कर मानसरोवर यात्रा के चौथा 48 सदस्यीय दल तकलाकोट से भारत के लिए रवाना हुआ। सुबह नौ बजकर 15 मिनट में यात्री लिपूलेख दर्रे को पार कर भारतीय सीमा में पहुंचे। आईटीबीपी के जवानों ने यात्रियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। बाद में यात्री गुंजी पहुंचे। यात्रियों ने कहा कि मानसरोवर यात्रा के दौरान प्रकृति के इस विहंगम दृश्य को देखते ही मन को अलग ही सुख की प्राप्ति हुई है। उन्होंने यात्रा के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...