कोडरमा, दिसम्बर 16 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में विजय दिवस पर वंदना सभा कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य आनंद मोहन, अवकाश प्राप्त सैनिक दशरथ यादव व रामजी कुमार यादव द्वारा किया गया। परिचय विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार के द्वारा कराया गया l मौके पर अवकाश प्राप्त सैनिक दशरथ यादव व रामजी यादव ने कहा कि आज के दिन को भारत के इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन बताया। मौके पर प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि विजय दिवस हमारे सैनिकों की बहादुर की खुली गाथा है, जिसे आज पूरा विश्व जानता है। मौके पर भैया बहनों के द्वारा भी देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य प्रदीप कुमार, रामानुज पांडेय, विजय मिश्रा, उमाशंकर कुमार, नीरज कुमार सिंह, चंद्रशेखर कुमार, प्रणव प्रभास, पवन कुमार शर्मा, कुमार ...