बोकारो, दिसम्बर 11 -- नावाडीह। आगामी 20 दिसंबर को कैलाश महतो का शहादत दिवस नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र स्थित हरलाडीह के नारायणपुर में मनाया जायेगा जिसमें पार्टी के वरीय नेता सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता एवं झारखण्ड प्रदेश के सचिव महेंद्र पाठक सहित जिले के अन्य नेता शामिल रहेंगे। उस दिन देश-प्रदेश की राजनीतिक व सांगठनिक परिस्थिति पर चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...