देवघर, फरवरी 16 -- देवघर,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शहरी इलाका सहित ग्रामीण इलाकों के सभी शिवालयों में अहले सुबह से भी भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती की पूजा अर्चना कर अपने परिजनों के लिए मंगलकामना की। वहीं जसीडीह संथाली अवस्थित कैलाश पहाड़ आश्रम के शिव मंदिर में सुबह से महिला,पुरुष, बच्चे व बुजूर्ग भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने कैलाश पहाड़ शिव मंदिर पहुंच रहे थे। इस शिव मंदिर में आसपास के दर्जनों गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना विधि-विधान से की। वहीं पूजा समिति के रवि कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव की चार प्रहर पूजा विधि-विधाने से की गई। महाशिवरात्रि को लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.