चतरा, मार्च 10 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड के परोरिया बेला स्थित कैलाश धाम में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक दूसरों को अबीर लगाए। गले से गले लगकर एक दूसरे से आशीर्वाद लिया। इसके बाद गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चलले बनवा के ओर अवध के राम रघु रइआ ..... समेत होली संबंधी कई गानों में लोग खूब झूमे। कलाकारों ने अपने संगीत से लोगों को खूब मनोरंजन कराया। कार्यक्रम में कमलेश कुमार सिंह, मंटू सिंह, मनिंदर सिंह, नितेश सिंह, भरत सिंह, डेगन पासवान, नरेश ठाकुर समेत कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.