चतरा, जुलाई 29 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के परोरिया बेला स्थित कैलाश धाम में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने रुद्राभिषेक किया। विधायक के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। विधिवत्त मत्रोंचारण के साथ पूर्व विधायक ने पूजा पाठ के साथ सशस्त्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव से आराधना किया। पूर्व विधायक ने क्षेत्र में सुख समृद्धि और शांति की कामना भगवान भोलेनाथ से किया। इस संबंध में विधायक ने कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परोरिया बेला स्थित कैलाश धाम अपने आप में एक बड़ा महत्व रखता है। यहां के प्रतिमाएं अनमोल है। कई देवी देवताओं के साथ भगवान शिव के शिवलिंग के दर्शन से जीवन धन्य सा हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.