चतरा, फरवरी 16 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। मयूरहंड प्रखंड के परोरिया बेला स्थित प्रसिद्ध कैलाश धाम इन दिनों आस्था और उत्साह का केंद्र बना हुआ है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित 15 दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक धाम परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहता है। महा शिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की स्थापित प्रतिमा को मनमोहक रूप से सजाया गया है। श्रद्धालु निरंतर पूजा पाठ कर रहे है। बोटिंग और झूले इस वर्ष मेले में मनोरंजन के लिये विशेष इंतजाम किए गए हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। धाम स्थित तालाब में बोटिंग (नौका विहार) का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। खासकर युवाओं और बच्चों के लिए यह एक नया अनुभव साबित हो रहा है। इसके अलावा, मेले में लगे विभिन्न प्रकार के झू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.