बगहा, दिसम्बर 17 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शहर के कैलाशनगर व रामनगर के दोन क्षेत्र के आदिवासी लोगों के दिन बहुरेंगे। इसको लेकर केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे की ओर से पहल शुरू की गई है। केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री दोन क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं जैसे सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, मोबाइल नेटवर्क व कैलाश नगर के लोगों को स्थाई निवास की समस्या को लेकर गृह मंत्री से मुलाकात की। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा समस्याओं के निराकरण को लेकर आश्वासन भी दिया गया है। गौरतलब हो कि नगर के कैलाश नगर के लोग 4 दशकों से से रेलवे की भूमि पर वास कर रहे हैं। इन्हें स्थाई निवास प्रमाण पत्र नहीं मिलता है। दोन क्षेत्र के में अभी भी सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, मोबाइल जैसे बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसको लेकर विधानसभा चुनाव के दौरान दोन...