झांसी, मार्च 20 -- झांसी। मंडल रेलवे के कैलारस-सबलगढ़ खंड में गेज कन्वर्जन (जीसी) लाइन एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। इस खंड का 21 एवं 22 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), पूर्वोत्तर परिमंडल, लखनऊ द्वारा निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्पीड ट्रॉयल को लेकर क्षेत्रीय नागरिक रेलवे ट्रैक, ओवरहेड बिजली के तारों और खंभों से दूर रहे साथ ही, रेलवे ट्रैक पर न बैठें, न उसे पार करें और न ही किसी तरह का अतिक्रमण करें। अपने मवेशियों को भी रेलवे लाइन से दूर रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.