गढ़वा, फरवरी 21 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कैलान सुरक्षित जंगलों से इन दिनों पत्थर माफियाओं द्वारा पत्थरों का अवैध उत्खनन का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। कैलान सुरक्षित वन क्षेत्रों से रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से बड़े पैमाने पर पत्थरों की खुदाई की जा रही है। उत्खनन किए गए इन पत्थरों को स्थानीय स्तर पर चल रहे सरकारी से लेकर निजी निर्माण कार्यों में बेचा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उससे न केवल राजस्व को भारी क्षति हो रही है बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ता जा रहा है। लगातार हो रहे अवैध खनन से पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, वहीं क्षेत्र के जलस्रोत भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.