संभल, दिसम्बर 18 -- कैलादेवी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत और खुशी की खबर है। वर्षों से थाना निर्माण के लिए भूमि की तलाश थी, वह अब पूरी हो गई है। जल्द ही कैलादेवी थाने का भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। अफसरों ने 17 सितंबर 2021 को कैलादेवी को नया थाना बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को शासन स्तर से वर्ष 2022 में स्वीकृति भी मिल गई थी, लेकिन असली चुनौती तब सामने आई जब थाना निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि नहीं मिल पा रही थी। भूमि की तलाश में जिला प्रशासन को करीब तीन साल तक जद्दोजहद करनी पड़ी। अब इस लंबी कवायद का सुखद अंत हो गया है। जिला प्रशासन ने कैलादेवी मंदिर के सामने मुजाहिदपुर गांव के रकबे में 0.751 हेक्टेयर भूमि पुलिस विभाग को उपलब्ध करा दी है। यह भूमि थाना निर्माण के लिए पूरी तरह उपयुक्त मानी जा रही है। जैसे ही भूमि हस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.