अमरोहा, जनवरी 2 -- कैलसा, संवाददाता। घर से बाइक लेकर निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मृतक महिपाल सिंह अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रामहट का निवासी था। परिवार में पत्नी पिंकी के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक महिपाल सिंह रामहट गांव के अड्डे पर परचून की दुकान पर नौकरी करता था। गुरुवार को भी वह दुकान पर गया था। शाम में घर लौटने के बाद करीब नौ बजे घर से बाइक लेकर निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच महिपाल सिंह का शव मोड़ी जट रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला, ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई थी। सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर...