अमरोहा, फरवरी 10 -- जोया। कैलसा-पाकबड़ा रोड पर रविवार शाम टेपों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला छीपी वाला निवासी अब्दुल हन्नान व अब्दुल आरिफ रविवार शाम किसी काम से अमरोहा आ रहे थे। अभी इनकी बाइक कैलसा-पाकबड़ा रोड स्थित गांव ड्योढी पहुंची थी कि कैलसा से सवारियां लेकर मुरादाबाद जा रहे टेपों ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि हवा में उछलकर दूर जाकर गिरे अब्दुल हन्नान व अब्दुल आरिफ गंभीर घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर प...